कंप्यूटर का प्रभावी ढंग से और कुशलता से उपयोग करने के लिए आपको सूचना प्रणाली के हिस्सों का ज्ञान होने की आवश्यकता है लोग, प्रक्रियाएं, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर ,डाटा ,और इंटरनेट आपको वायरलेस क्रांति मोबाइल इंटरनेट और वेब को समझने की और अपने निजी और पेशेवर जीवन में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की भूमिका की पहचान करने की भी जरूरत है|
जब आप एक पर्सनल कंप्यूटर के बारे में सोचते हैं ,तब शायद आप सिर्फ उस उपकरण के लिए विचार करते हैं अर्थात आप स्क्रीन या की-बोर्ड की ही विचार करते हैं फिर भी वह इन बातों के अलावा और भी कुछ है, एक पर्सनल कंप्यूटर के बारे में सोचने का एक तरीका है यह है की इसे सूचना प्रणाली के एक हिस्से के रूप में जाना जाए, सूचना प्रणाली के कई भाग होते हैं: लोग, प्रक्रियाएं ,सॉफ्टवेयर ,डाटा ,हार्डवेयर ,और इंटरनेट |
©️ लोग :
सूचना प्रणाली के कुछ हिस्सों में से एक के रूप में लोगों की अनदेखी करना आसान बात है फिर भी यही वह बात है जिसके बारे में एक पर्सनल कंप्यूटर होता है लोगों को अर्थात आप की तरह के अंतिम उपयोगकर्ता का और अधिक उत्पादक बनाना|
©️ प्रक्रियाए:
सॉफ्टवेयर हार्डवेयर और डाटा का उपयोग करते समय लोगों द्वारा पालन करने के लिए बनाए गए नियम या दिशा निर्देश प्रक्रियाएं कहलाते हैं आमतौर पर पुस्तिकाओं में दर्ज किया जाता है जिन्हें computer विशेषज्ञों द्वारा लिखा जाता है सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर निर्माता अपने-अपने उत्पादों के साथ पुस्तिका प्रदान करते हैं यह पुस्तिकाएं या तो मुद्रित होते हैं या इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रदान किए जाते हैं|
©️ Softwere :
एक प्रोग्राम जिसमें चरण दर चरण निर्देश शामिल होते हैं जो कंप्यूटर को बताते हैं कि अपना काम कैसे करना है एक प्रोग्राम या कई प्रोग्राम्स को सॉफ्टवेयर के नाम से जाना जाता है सॉफ्टवेयर का उद्देश्य डेटा को इन्फॉर्मेशन में बदलना है उदाहरण के लिए एक पेरोल प्रोग्राम कंप्यूटर को उन घंटों की संख्या को देने के लिए निर्देश देता है जीतने घंटे आपके एक सप्ताह में काम किया हुआ है और यह निर्धारित करने के लिये उसके साथ अपने वेतन की दर का गुणा करने के लिए निर्देश देता है कि आपको इस सप्ताह के लिए कितना भुगतान किया जाना है|
©️ हार्डवेयर :
जो उपकरण जानकारी उत्पन्न करने के लिए डेटा पर प्रक्रिया करता है उसे हार्डवेयर कहा जाता है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, कीबोर्ड, Mouse, डिस्प्ले सिस्टम यूनिट्स और अन्य उपकरण शामिल हैं हार्डवेयर को सॉफ्टवेयर द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
©️ डेटा:
कच्चे, असंसाधित तथ्यों को डाटा कहा जाता है। जिसमें टेस्ट, संख्याएँ, चित्र और आवाजें शामिल होती है। प्रोसीड डेटा जानकारी उत्पन्न करता है एक पेरोल प्रोग्राम के पिछले उदाहरण का उपयोग कर डेटा को संसाधित किया जाता है जिससे जानकारी उत्पन्न होती है।
©️ इन्टरनेट :
लगभग सभी इनफॉर्मेशन सिस्टम आमतौर पर इंटरनेट का उपयोग करके अन्य लोगों और कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए एक तरीका प्रदान करते हैं। यह कनेक्टिविटी सूचना प्रणाली की क्षमता और उपयोगिता पर प्रचंड विस्तार करती है।
लोग निश्चित रूप से किसी भी सूचना प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते है हमारे जीवन का कंप्यूटर और सूचना प्रणाली के साथ हर दिन संपर्क हो रहा है। कई बार यह संपर्क प्रत्यक्ष और स्पष्ट होता है जैसे कि जब हम एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम का उपयोग डॉक्यूमेंट बनाते हैं या जब हम इंटरनेट से कनेक्ट करते हैं, अन्य समय या संपर्क इतना स्पष्ट नहीं होता है। इस आर्टिकल में कई किस्म की विशेषताओं को तैयार किया गया है जो आपको एक कुशल और प्रभावी अंत उपयोगकर्ताओं बनने में मदद करेंगे।
Softwere, जैसा कि हमने पहले उल्लेख किया है यह प्रोग्राम के लिये एक और नाम है प्रोग्राम वे निर्देश होते हैं जो कंप्यूटर को बताते हैं कि आप डेटा को किस रूप में चाहते हैं | उसके लिए उस पर प्रकार से प्रक्रिया की जानी चाहिए| जादेतर मामलों में सॉफ्टवेयर और प्रोग्राम शब्द बदले जाने योग्य होते हैं। सॉफ्टवेयर के दो प्रमुख प्रकार होते हैं सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के बारे में उस प्रकार से सोच सकते हैं जिस तरह से आप उसका उपयोग करते हैं सिस्टम सॉफ्टवेयर के बारे में उस तरह से सोचें जिस तरह कंप्यूटर उपयोग करता है।
सिस्टम सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ता मुख्य रूप से एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के साथ सूचना का आदान-प्रदान करता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर हार्डवेयर से परिचित कराता है, सिस्टम सॉफ्टवेयर बैकग्राउंड सॉफ्टवेयर होता है जो कंप्यूटर को अपने। आंतरिक संसाधनों का प्रबंधन करने में मदद करता है।
वे प्रोग्राम है जो कंप्यूटर के संसाधनों का समन्वयन करते हैं, उपयोगकर्ता और कंप्यूटर के बीच एक इंटरफेस प्रदान करता है और एप्लीकेशन को चलाते हैं| smartphone टैबलेट और। कई अन्य मोबाइल उपकरण एम्बेडेड ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करते हैं जिन्हें रीयल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम (RTOS ) के रूप में भी जाना जाता है।
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को शायद एक एंड यूजर सॉफ्टवेयर के रूप में वर्णित किया जाता है| एप्लीकेशन सोफ्टवेयर के तीन प्रकार होता है:
1. जनरल पर्पस
2. स्पेश्लाइड
3. एप्लीकेशन
जनरल पर्पस एप्लीकेशन : जनरल पर्पस एप्लीकेशन का लगभग सभी कैरियर क्षेत्रों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है| वे उस प्रकार के पप्रोग्राम हैं , जिनका ज्ञान आपको एक कुशल और प्रभावी अंतिम उपयोगकर्ताओं के रूप में समझे जाने के लिए होने जरूरी है|
स्पेश्लाइड एप्लीकेशन : स्पेश्लाइड एप्लीकेशन में अन्य हजारों प्रोग्राम शामिल है , जो विशिस्ट विषयों और व्यवसायों पर अधिक ध्यान कन्द्रित करते हैं| उनमें से सबसे अच्छे से ज्ञात दो प्रोग्राम हैं ग्राफिक्स और वेब outhiring प्रोग्राम |
एप्लीकेशन : एप्लीकेशन मोबाइल apps , को मोबाइल एप्लीकेशन या सिर्फ apps के रूप में भी जाना जाता है,ये छोटे प्रोग्राम हैं, जो मुख्य रूप से smartphone और टेबलेट और जैसे मोबाइल एप्लीकेशन जैसे उपकरण के लिए डिज़ाइन किये गये हैं| एसे app करीब पांच लाख से भी अधिक apps हैं| सबसे लोकप्रिय मोबाइल apps social नेटवर्किंग के लिए, खेल खेलने के लिए और संगीत तथा वेदिओ डाउनलोड करने के लिए किया जाता है|
ब्राउज़र | वेबसाइट से कनेक्ट करते हैं और वेब पेज को दर्शता |
वर्ड प्रोसेसर | लिखित डॉक्यूमेंट तैयार करता है | |
डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम | आंकरों और सूचनाओं को संगठित करता हैं और उनका प्रबंधन करता है| |
स्प्रेड -शीट | आंकिक आँकरो का विश्लेषण और सारांश तैयार करती है |
प्रजेंटेशन ग्राफ़िक्स | सन्देश को संचरित करता है या अन्य लोगों को राजी करता है |
कंप्यूटर , एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है , जो इनपुट प्राप्त करने , उसे प्रोसेस करके सूचना प्रदान करने के लिए निर्देश का पालन करती हैं| इस आर्टिकल में मुख्यतः माइक्रो कंप्यूटर पर आधारित हैं| यह निशित है कि आप कम से कम अप्रतिक्ष रूप से दुसरे प्रकार के कंप्यूटर से भी परिचित होंगे |
कंप्यूटर चार प्रकार के होते हैं : 1.सुपर कंप्यूटर , 2.मेनफ्रेम कंप्यूटर , 3.मिड- रेंज कंप्यूटर , 4.व्यक्तिगत कंप्यूटर |
1.सुपर कंप्यूटर : सुपर कंप्यूटर ,कंप्यूटर का सबसे शक्तिशाली प्रकार है | ये मशीन विशेष , उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर होते हैं , जिनका बहुत बरा संगठनों द्वारा उपयोग किया जाता है | सुपर कंप्यूटर को आमतोर पर भारी भरकंप डेटा को संसाधित करने के लिए उपयोग में लाया जाता है| उद्धरण के लिए , उनका दुनिया भर में मोसम मिजाज का विश्लेषण करने और उनकी भविष्यवाणी करने के लिए इस्तमाल किया जाता है| IBM के BLUE जीन और CDAC's PARAM सुपर कंप्यूटर दुनिया के दो सबसे तेज़ computers में हैं|
सुपर कंप्यूटर |
2.मेनफ्रेम कंप्यूटर: मेनफ्रेम कंप्यूटर के लिए विशेष रूप से वायर्ड , वातानुकूलित कमरों कि जरुरत होती है| हालांकि ये सुपर कंप्यूटर जितने शक्तिशाली नहीं होते , फिर भी मेनफ्रेम कंप्यूटर डेटा के अत्यंत तीव्र प्रसंकरण और स्टोरेज के लिए सक्षम होते हैं| उद्धरण के लिए बिमा कंपनियां लाखों पोलिसिधारक लोगों के बारे मई जानकारी संसाधित करने के लिए मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है|
मेनफ्रेम कंप्यूटर |
मिड रेंज कंप्यूटर |
4.व्यक्तिगत कंप्यूटर या पर्सनल कंप्यूटर या pc : पर्सनल कम्पुटर को,पीसी के रूप में भी जाना जाता है ,ये कंप्यूटर सबसे कम शक्तिशाली होते हैं , फिर भी उनका सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है और यह कंप्यूटर का सबसे तेजी से बढने वाला प्रकार है| पर्सनल कंप्यूटर के पांच प्रकार होते हैं : डेस्कटॉप , लैफ्टोप , टैबलेट , smartphone , और वियरेबल | डेस्कटॉप कंप्यूटर इतने छोटे होते हैं कि उन्हें एक डेस्क पर या उसकी बगल में फिक्स कि जा सकती है , लेकिन उन्हें इधर उधर ले जाना आसन नहीं होता ,क्योंकि इसके लिए वे काफी बरे होते हैं| Leftop computer को नोटबुक कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता है , यह वाहनिये और हल्के होते हैं और अधिकांश ब्रीफकेस में भी फिट हो सकते हैं| टैबलेट को टैबलेट कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता है , ये हल्के , और लैफ्टोप कि तरह , टैबलेट का एक फ़्लैट स्क्रीन होता है ,लकिन आम तोर पर उनका एक मानक कीबोर्ड नहीं होता है | इसके बजाय , टैबलेट आमतोर पर एक वर्चुअल कि बोर्ड का उपयोग करते हैं ,जो कि स्क्रीन पर दिखाई डेटा है और स्पर्स के प्रति संवेदन शील होता है| smartphone सबसे व्यपक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाले हाथ में पकरेने योग्य कंप्यूटर हैं| smartphone इन्टरनेट और प्रोसेसिंग क्षमताओं के लिए वायरलेस कनेक्शन वाले सेल फ़ोन होते हैं| अन्य मोबाइल कंप्यूटर में वियरेबल उपकरण शामिल हैं, जैसे apple watch |
smart watch |
एक पर्सनल कंप्यूटर प्रणाली के hardware में विभिन्न किस्मों के उपकरण होते हैं| ये भोतिक उपकरण चार बुनियादी श्रेणियों में आते हैं: सिस्टम यूनिट , इनपुट /आउटपुट , secondary स्टोरेज और कम्युनिकेशन | चूँकि hardware के बारे में हम इस आर्टिकल में बाद में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं, इसलिए यहाँ हम चार बुनियादी श्रेणीओं का सिर्फ एक त्वरित अवलोकन पाश करेगें |